Yuzvendra Chahal: धनश्री ने ‘सरनेम’ हटाया, क्या युजवेंद्र चहल से होंगी अलग? भारतीय स्पिनर ने दिया जवाब

images 61 - Crazy Pyar
Crazy pyar

सार

चहल पिछले दिनों इंस्टाग्राम स्टोरी में एक तस्वीर लगाई। वहीं, धनश्री ने इंस्टाग्राम बायो में अपने नाम में बदलाव किया। उसके बाद से यह कहा जाने लगा कि इस जोड़े के बीच सबकुछ ठीक नहीं है।

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा – फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल जिम्बाब्वे के दौरे पर नहीं गए हैं। उन्हें आराम दिया गया है। चहल फिलहाल एशिया कप के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं। इसी बीच एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने उनके प्रशंसकों को हैरान कर दिया है। इस बार चहल खेल के लिए नहीं, बल्कि अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट में यह कहा जा रहा है कि पत्नी धनश्री वर्मा के साथ उनका रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है। हालांकि, चहल ने इंस्टाग्राम के जरिए ही कहा है कि लोग अफवाहों पर ध्यान न दें।

images 62 - Crazy Pyar
crazypyar

दरअसल, चहल पिछले दिनों इंस्टाग्राम स्टोरी में एक तस्वीर लगाई। वहीं, धनश्री ने इंस्टाग्राम बायो में अपने नाम में बदलाव किया। उसके बाद से यह कहा जाने लगा कि इस जोड़े के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। चहल ने स्टोरी में जो तस्वीर लगाई थी उस पर लिखा था- नई जिंदगी की शुरुआत होने वाली है। वहीं, धनश्री ने अपने नाम से सरनेम ‘चहल’ को हटा दिया। इसके अलावा उन्होने एक पोस्ट किया, जिसमें लिखा- एक राजकुमारी हमेशा अपने दर्द को शक्ति में बदल देती है।

download 36 - Crazy Pyar
crazypyar

सोशल मीडिया पर दोनों के द्वारा किए गए इस काम के बाद लोग हैरान हैं। कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, धनश्री ने इस बारे में अब तक कुछ भी नहीं कहा है।

चहल बोले अफवाहों पर ध्यान न दें
युजवेन्द्र चहल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी लगाकर अफवाहों पर ध्यान न देने की बात कही है। चहल ने लिखा “आप सभी से निवेदन है कि हमारे अलग होने की अफवाहों पर विश्वास न करें। कृपया इसे खत्म करें। सभी को प्यार और शुभकामनाएं।”

धनश्री और चहल ने 2020 में कोरोना की वजह से लगे लॉकडाउन के दौरान आठ अगस्त को सगाई की थी। फिर उसी साल 22 दिसंबर को शादी की थी। सगाई और शादी की खबर दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। धनश्री और चहल कई बार इंस्टाग्राम रील्स में डांस करते हुए दिखाई देते हैं। धनश्री आईपीएल के साथ-साथ टीम इंडिया के मैचों के दौरान भी स्टेडियम में नजर आती हैं।

Leave a Reply